मर्जी से शादी करने वालों की सुरक्षा को हेल्पलाइन नंबर जारी
गाजियाबाद। गैर जाति या गैर धर्म में शादी करने के मामले में प्रेमी युगल को सुरक्षा देने का आदेश जारी हुआ है। इसी कड़ी में गाजियाबाद पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक प्रेमी युगल को जरूरत पड़ने पर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पहली बार हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शादी करने से पहले या बाद में किसी युगल को कोई दिक्कत हो तो वह 0120-2821120 पर कॉल कर सकते हैं। उन्हें तत्काल पुलिस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। एसएसपी ने बताया कि यह उनके ऑफिस का नंबर है।