\n\nवैशाली गौर गंगा सोसायटी को मिली राहत खुली सील\n\n- सील खुलने के बाद सोमवार को लोग जा सके अपने दफ्तर\n\n- सोसायटी की आरडब्ल्यूए ने जिला प्रशासन का किया धन्यवाद\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। वैशाली की गौर गंगा सोसायटी की सील रविवार देर रात खोल दी गई। सील खुलने से सोसायटी के लोगों ने राहत की सांस ली और सोमवार से सभी लोग अपने ऑफिस जाने लगे। सोसायटी की सील खोलने के लिए सोसायटी की आरडब्ल्यूए ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया और सोशल डिस्टेंशिग बनाए रखने की बात कही।\n\nआरडब्ल्यूए पदाधिकारी शरद चंद ने बताया कि सोसायटी में सील की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सभी के दफ्तर खुल चुके थे लेकिन सील की वजह से सोसायटी में रहने वाले लोग अपने दफ्तर नहीं जा पा रहे थे। सोसायटी में 15 दिनों पूर्व एक निजी चिकित्सक संक्रमण की चपेट में आ गए थे। जिसकी वजह से सोसायटी को सील किया गया। हालांकि वह चिकित्सक अब स्वस्थ हो चुके हैं और सोसायटी में संक्रमण का कोई भी दूसरा केस नहीं निकला। ऐसे में आरडब्ल्यू ने जिला प्रशासन से सील खोले जाने की मांग की थी। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार 14 जून की देर रात सील खोलने के आदेश दिए। रात ही लोगों को इसकी सूचना मिल गई। इसके बाद सोमवार से सोसायटी व्यवस्थाएं सामान्य हो गई और लोगों ने दफ्तर जाना शुरू किया।\n\n----------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n