फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नहर के तेज बहाव में बहे दो कांवड़ियों के लिए देवदूत बने एसडीआरएफ जवान, बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। गंगनहर में स्नान के दौरान तेज बहाव में बह रहे दो कांवड़ियों के लिए एसडीआरएफ के जवान देवदूत बन गए। जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एसडीआरएफ जवानों की तत्परता और साहस से दो लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन

शनिवार को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गंगनहर पर एसडीआरएफ उत्तर प्रदेश की एफ दल, तृतीय टीम तैनात थी। इसी दौरान दिल्ली निवासी पवन सिंह और गोपाल शर्मा गंगनहर में स्नान करते समय अचानक तेज बहाव में बहने लगे।
मौके पर तैनात जवानों ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आरक्षी विपिन कुमार और आरक्षी अमित अवस्थी ने बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी। तेज बहाव के बीच दोनों जवान कांवड़ियों तक पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पवन सिंह और गोपाल शर्मा को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके साथियों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ के सेनानायक ने रेस्क्यू टीम के सभी सदस्यों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें