फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एसडीएम स्टेनो के दफ्तर में लेखपाल और किसान में हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में एसडीएम स्टेनो के कार्यालय में 29 जून को नक्शा रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और एक किसान के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लेखपाल सिद्धार्थ कौशिक ने एक जुलाई को हर्ष शर्मा और 25-30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 29 जून को वह एसडीएम न्यायालय में दस्तावेज जमा करने गए थे। इसी दौरान स्टेनो सुमित का कॉल आया। दस्तावेज जमा कर वह उनके कार्यालय पहुंचे और बैठ गए।
कुछ देर बाद हर्ष शर्मा 25-30 वकीलों के साथ आए और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उनकी शर्ट फट गई और चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले गई। दुहाई निवासी हर्ष शर्मा ने लेखपाल सिद्धार्थ कौशिक के खिलाफ केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि पिता की अधिग्रहित भूमि के गलत हिस्से प्रमाणपत्र को लेकर आरटीआई डाली थी। लेखपाल से खातेदारों के पुराने हिस्से प्रमाणपत्र की सूचना मांगी, लेकिन सही जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

प्रथम अपील दाखिल की। 29 जून को पता चला कि लेखपाल एसडीएम कार्यालय में हैं। वह बात करने पहुंचे तो लेखपाल ने गाली-गलौज और मारपीट की। झूठे केस में फंसाने और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
कार्यवाहक एसीपी कविनगर जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिए गए हैं। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें