फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की मार, आईवीएफ पर ब्रेक!: जहरीली हवा से मां बनने की राह में चुनौती, गाजियाबाद में कई सेंटर बंद

Tue, 17 Nov 2026 02:23 PM IST
अनुज कुमार आशुतोष यादव, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

प्रदूषण के कारण कृत्रिम गर्भाधान प्रक्रिया प्रभावित हुई है, जिसके चलते संबंधित केंद्र बंद कर दिया गया है। जहरीली हवा महिलाओं के मां बनने की राह में बड़ी चुनौती बन रही है। यह प्रदूषित हवा महिलाओं की प्रजनन क्षमता, अंडाशय की कार्यक्षमता और अंडों की गुणवत्ता को घटा रही है।

विज्ञापन
जहरीली हवा से मां बनने की राह में चुनौती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की जहरीली हवा महिलाओं की प्रजनन क्षमता के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है। हवा में मौजूद बेहद बारीक जहरीले कण अंडाशय की कार्यक्षमता, अंडों की गुणवत्ता और गर्भधारण की संभावनाओं को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन


मां बनने के लिए महिलाओं के सामने प्रदूषण चुनौती
ऐसे में कृत्रिम गर्भाधान के जरिये मां बनने की कोशिश कर रही महिलाओं के लिए भी प्रदूषण चुनौती बन सकता है। प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए कुछ केंद्रों पर कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। एक निजी अस्पताल की संचालिका व वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना शर्मा का कहना है कि वर्ष 2025 में प्रकाशित एक शोध में भी अंडे निकालने की प्रक्रिया से पहले वायु प्रदूषण के अधिक संपर्क और कृत्रिम गर्भाधान के बाद जीवित बच्चे के जन्म की कम संभावना के बीच संबंध पाया गया।

प्रदूषण के चलते कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया बंद
उनके अनुसार, प्रदूषण का असर महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर पड़ सकता है। प्रदूषण का स्तर अधिक रहने पर कुछ मामलों में गर्भाधान की प्रक्रिया टालने का निर्णय लिया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए अक्तूबर से दिसंबर तक उनके केंद्र पर कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। वहीं, आईएमए की पूर्व अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल का कहना है कि महिलाओं की प्रजनन क्षमता और वायु प्रदूषण के संबंध में कई शोध सामने आए हैं। वर्ष 2024 में प्रकाशित एक शोध समीक्षा में 15 अध्ययनों का विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन


इसमें सामने आया कि सूक्ष्म कणों और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसे वायु प्रदूषकों के संपर्क का संबंध महिलाओं के अंडाशय में उपलब्ध अंडों की संख्या और प्रजनन क्षमता से जुड़े संकेतकों में गिरावट से हो सकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में प्रकाशित एक अन्य शोध में 511 महिलाओं को शामिल किया गया था। इसमें पाया गया कि सूक्ष्म प्रदूषक कणों के अधिक संपर्क का संबंध एंटी-मुलरियन हार्मोन के कम स्तर और अंडाशय में विकसित हो रहे छोटे पुटिकाओं की संख्या में कमी से हो सकता है। ये दोनों महिलाओं की प्रजनन क्षमता के महत्वपूर्ण संकेतक माने जाते हैं।

हालांकि, कुछ महिला रोग विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण से सभी महिलाओं में अंडे बनना बंद नहीं हो जाते। इसका असर उनकी उम्र, स्वास्थ्य, अंडाशय की स्थिति व प्रदूषण के संपर्क की अवधि पर निर्भर करता है। इसलिए कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया रोकने या आगे बढ़ाने का निर्णय जांच के आधार पर ही लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें