फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पार्किंग से स्कूटी और घर के नीचे खड़ी कार चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंदिरापुरम। चोरों की तरफ से पुलिस को लगातार चुनौती मिल रही है। मुठभेड़ और गिरफ्तारियों का भी कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है। इंदिरापुरम क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। स्थिति यह है कि 25 से लेकर 26 जनवरी की रात तक पुलिस ने दो मोबाइल व एक-एक कार व स्कूटी चोरी के मामले दर्ज किए। वहीं एक मुकदमा मोबाइल छिनैती का भी दर्ज हुआ है। पुलिस की सख्ती और गश्ती की पोल खोलती हुई वारदातें लोगों के मन में चोरों का डर कायम कर रही हैं। चोरों ने अभयखंड में घर के नीचे खड़ी कार और नीतिखंड स्थित जिम के नीचे से नई स्कूटी पर भी हाथ साफ किया है। इसके अलावा मोबाइल चोरी व छिनैती के मामले अहिंसाखंड, ज्ञानखंड और वसुंधरा इलाके में सामने आए हैं।


केस- एक
19 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
अभयखंड-एक स्थित शिप्रा सन सिटी निवासी नितिन चंदेला ने कार चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में बताया कि आठ जनवरी की रात उन्होंने अपनी कार घर के नीचे खड़ी की थी। नौ जनवरी की सुबह करीब छह बजे जब देखा तो कार घर के नीचे से चोरी हो चुकी थी। इसकी शिकायत 19 दिन बाद 26 जनवरी को पुलिस ने दर्ज किया।
विज्ञापन


केस- दो
थोड़ी देर में उड़ा दी नई स्कूटी
ज्ञानखंड-4 जीडीए निवासी धीरज सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर 2024 को उन्होंने नई स्कूटी खरीदी थी। नौ जनवरी की रात करीब आठ बजे उनका बेटा स्कूटी लेकर नीतिखंड-एक स्थित जिम गया था। स्कूटी जिम के नीचे पार्क थी। कुछ देर बाद जब उनका बेटा जिम से बाहर आया तब तक स्कूटी चोरी हो चुकी थी। इसका मुकदमा भी 26 जनवरी को दर्ज किया गया है।

केस-तीन
बाजार में चोरी किया मोबाइल
अहिंसाखंड-एक स्थित सनराइज ग्रीन्स निवासी वैभव जाजू की तरफ से दर्ज कराए मुकदमे में उन्होंने मोबाइल चोरी की शिकायत की है। उन्होंने बताया है कि 24 जनवरी को वह अपने घर से राधा मंदिर के पास बाजार कुछ सामान लेने गए थे। बाजार में किसी अंजान व्यक्ति ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, ज्ञानखंड-एक निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। पास में ही स्थित पब्लिक स्कूल के पास किसी व्यक्ति ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया।

केस-चार
हाथ से मोबाइल झपटकर भागे
वसुंधरा निवासी संजय कुमार तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जनवरी की दोपहर करीब 2ः13 बजे वह घर के बाहर फुटपाथ पर घूम रहे थे। इसी दौरान पीछे से चेहरा ढके दो बाइक सवार वहां पहुंचे और उनका मोबाइल हाथ से छीनकर भाग निकले। उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन असफल रहे।
विज्ञापन



बयान
सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मोबाइल छिनैती समेत स्कूटी चोरी व अन्य मामलों में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और लगातार चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। - निमिष पाटिल, डीसीपी ट्रांस हिंडन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें