सिकंदराबाद। बदमाशों में खौफ का दावा करने वाली कोतवाली पुलिस के दावों की उस समय हवा निकल गई, जब दिनदहाड़े फल विक्रेता से स्कूटी सवार दस हजार रुपये छीनकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचे पीड़ित से पूछताछ की।
नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी जाकिर ठेली लगाकर फल बेचता है। जाकिर ने बताया कि शनिवार को वह गुलावठी रोड पर फल बेच रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार एक युवक आया और उसने फल खरीदे। स्कूटी सवार ने उसे 500 का नोट दिया, जब रुपये वापस करने के लिए उसने अपनी जेब से रुपये निकाले तो स्कूटी सवार उनके हाथों से रुपये छीन कर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी जेब में 10 हजार रुपये थे। मामले की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दादरी गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई छिनैती की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस का कहना है ममले में जांच हो रही है।