जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोहरा व शीतलहर में कोई विद्यालय नहीं खुलेगा। सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक व सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में आदेश लागू होगा। उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
आज गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा दिनभर शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। इसके साख ही गलन बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भी ठिठुरन और गलन से राहत के आसार नहीं हैं।