गाजियाबाद। भीषण गर्मी व लू चलने की वजह से जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जिले में संचालित कक्षा आठ तक स्कूलों को 20 से 25 मई तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। बीएसए ओपी यादव की ओर से सभी स्कूलों का आदेश का पालन करने के निर्देश दे दिए गए हैं।