फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूल जा रही छात्रा को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा

विज्ञापन
रबूपुरा बुलंदशहर मार्ग पर धरना देकर जाम लगाते छात्रा के परिजन, ग्रामीण स्रोत संवाद
विज्ञापन
ककोड़। स्कूल जा रही इंटरमीडिएट की छात्रा नीलाक्षी (17) को बृहस्पतिवार सुबह झाझर में तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रबूपुरा-बुलंदशहर मार्ग को जाम कर दिया। तीन घंटे तक ग्रामीण सड़क पर डटे रहे। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकालना पड़ा।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव भट्टा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी भतीजी नीलाक्षी ककोड़ के केशव माधव स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बृहस्पतिवार सुबह वह चाचा रविंद्र के साथ स्कूटी से स्कूल के लिए निकली थी। करीब 7.30 बजे झाझर में स्टेट बैंक के पास रविंद्र स्कूटी खड़ी कर सामान लेने चला गया। नीलाक्षी स्कूटी के पास खड़ी थी। इसी दौरान रोड़ी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने नीलाक्षी को टक्कर मार दी। टायरों में फंसने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। छात्रा का शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आरोपी चालक की गिरफ्तारी, डंपर स्वामी को मौके पर बुलाने की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम प्रफुल्ल कुमार शर्मा, सीओ सिकंदराबाद विकास प्रताप सिंह लोगों को समझाने में लगे रहे। प्रभावी कार्रवाई के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




होनहार छात्रा थी नीलाक्षी

नीलाक्षी की मौत की सूचना पर उसके विद्यालय केशव माधव में शोकसभा के बाद छुट्टी कर दी गई। शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि नीलाक्षी होनहार छात्रा थी। हाईस्कूल की परीक्षा में उसने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। हर कक्षा में वह प्रथम श्रेणी प्राप्त करती थी। नीलाक्षी की अचानक मौत से विद्यालय परिवार सदमे में है। नीलाक्षी के पिता कपिल कुमार बीएसएफ में है। उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में है। उनके देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। बीमार होने की वजह से मां अस्पताल में भर्ती हैं। तीन भाई-बहनों में नीलाक्षी सबसे बड़ी थी।




रूट करना पड़ा डायवर्ट

जाम लगाने की वजह से रबूपुरा-बुलंदशहर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से निकाला। बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहनों को ग्राम कुटवाया, इनायतपुर के रास्ते निकाला गया। रबूपुरा की ओर से आने वाले वाहनों को चचूरा नहर के रास्ते से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें