फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उपराष्ट्रपति के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उपराष्ट्रपति के अपमान के खिलाफ बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने काला आम चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस के सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और टीएमसी सांसद ने देश के संविधान का अपमान किया है। कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए उन्होंने जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया है, वह एक सांसद और बड़ी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष को शोभा नहीं देता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों का पुतला फूंककर नारेबाजी की और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्याना विधायक देवेंद्र लोधी ने कहा कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की मानसिकता खराब हो चुकी है और बौखलाहट में वह देश के सर्वोच्च पदों के लिए इस प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। विपक्ष के नेता जनता के बीच जब सरकार की नाकामी गिनाने में असफल हैं तो वह इस प्रकार की हरकतें करते हुए लोगों का ध्यान खींचने का प्रयास कर रहे हैं। युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी के अमर्यादित व्यवहार से पूरी संसद की गरिमा भंग हुई है। घमंड में चूर गठबंधन के नेता पूरे ओबीसी, दलित समाज का अपमान करते हैं और मगर माफी नहीं मांगते। अब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए प्रयोग की गई अभद्र भाषा पर माफी मांगने के बजाए तर्क दे रहे हैं। तीन राज्यों में हार के बाद विपक्ष के नेताओं की बौखलाहट सामने आ रही है। सत्ता में रहने के दौरान इन्होंने जनता के लिए काम किया नहीं और अब जब जनता के लिए काम हो रहा है तो यह परेशान हैं। मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी ने कहा कि कल्याण बनर्जी द्वारा संसद भवन परिसर के अंदर ही राज्यसभा के सभापति का अपमानजनक नकल करना, ठहाके लगाकर सार्वजनिक मजाक उड़ाते हुए वीडियो बनाने से पता चलता है कि विपक्ष के नेताओं की मानसिकता किस हद तक गिर गई है। कहा कि विपक्ष के नेता जिस प्रकार देश के संवैधानिक पदों के लिए टिप्पणी कर रहे हैं, उससे जनता को भी इनकी सोच के बारे में पता चल रहा है। जिसके चलते वर्ष 2024 के लोक सभा चुनावों में फिर से इनका सूपड़ा साफ होगा। दोनों सांसद का पुतला फूंककर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर स्याना विधाय देवेंद्र लोधी, दीप्ति मित्तल, मुंशीलाल गौतम, हिमांशू तोमर, संजय चौधरी, दीपक ऋषि, जयप्रकाश शर्मा, केपी सिंह, कदीम आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें