फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

Sun, 03 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सूर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अप्रैल शुरू होते ही गर्मी ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। शनिवार का दिन इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह लगातार कई दिन तक बादल छाए रहने के बावजूद मौसम गर्म रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


 मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का तापमान 20/38 डिग्री सेल्सियस था, जोकि अभी तक का सबसे ज्यादा था। आमतौर पर इतना तापमान मई में होता है। एकाएक तापमान बढ़ने से गेहूं और आम की फसल को नुकसान हो सकता है।

रविवार से बादल छाने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। शनिवार तक हल्के बादल छाए रहेंगे। इस सप्ताह कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि बारिश कम होने से मौसम में ज्यादा गर्मी है।
विज्ञापन


अप्रैल 2015 में दो अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था। इस साल दोनोें के स्तर में दो-दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण पर्याप्त बारिश का न होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें