फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जून में शुरू होगा प्रशिक्षण शिविर गाजियाबाद। राजकीय फल संरक्षण केंद्र कविनगर द्वारा महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत जून में प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा। केंद्र के प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दसवीं पास युवक-युवती इस प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले सकते हैं। बेरोजगार युवक-युवतियों को मौसमी फल सब्जी से जैम, जेली मुरब्बा, चटनी, अचार, फ्रूट जूस, दुग्ध उत्पादन, मसाला आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। --- प्रवासी मजदूरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम के महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। जिले के चारों ब्लॉक में 15 जून से प्रशिक्षण कार्यक्रम और 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवेदन फॉर्म कार्यालय से लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें