फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन करने के लिए लेनी होगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन करने के लिए लेनी होगी अनुमति - बिना जानकारी के सैनिटाइजेशन करने पर केमिकल करते हैं नुकसान  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। बिना जानकारी के केमिकलों का सैनिटाइजेशन करने पर हानिकारक साबित हो रहा है। अब सैनिटाइजेशन करने वाले स्वयं सेवी संस्थाओं और फर्मों को नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। अधिकारियों का कहना है कि इसमें केमिकल का प्रयोग होता है। गलत मिश्रण से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके लिए जल्द ही एडवाइजरी जारी की जाएगी और नियम भी निर्धारित किए जाएंगे। शहर में लोग खुद ही घर, दुकान, ऑफिस और कॉलोनियों में सैनेटाइजेशन कर रहे हैं। शासन की ओर से कोरोना संक्रमण शुरु होने पर सोडियम हाइपोल्कोराइड और ब्लीचिंग पाउडर के मिश्रण से सैनेटाइजेशन की सलाह दी थी। इसके लिए मिश्रण का अनुपात भी बताया गया था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार का कहना है कि गलत मिश्रण से  सोडियम हाइपोक्लोराइड कैमिकल का गलत मिश्रण लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। लोग बड़े स्तर पर खुद ही सैनेटाइजेशन का काम कर रहे हैं। अब कुछ लोग इसका व्यवसायिक करण करने लगे हैं। ऐसे में जरूरी है कि इसके लिए एडवाइजरी जारी की जाए और नियम निर्धारित किए जाएं। इस मामले में सीएमओ सहित अन्य उच्चाधिकारियों से राय लेने के बाद एडवाइजरी की जाएगी। इसके साथ ही बड़े स्तर पर सैनिटाइजेशन करने वाले स्वयं सेवी स्ंस्थाओं और फर्मों का सैनिटाइजेशन करने से पहले बताना होगा कि उनके पास प्रशिक्षित स्टाफ है या नहीं। इसके लिए अनुमति लेना अनिवार्य किया जाएगा।  ---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें