फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जमानत अर्जी स्वीकार, 20 खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच जमानत अर्जी स्वीकार, 20 खारिज माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। अदालत में अलग-अलग मामलों में 25 जमानत अर्जी दाखिल की गई। इसमें से पांच अर्जी स्वीकार की गई, जबकि 20 अर्जी खारिज कर दी गई। मंगलवार को अदालत खुलने पर जमानत वाली अर्जी पर सुनवाई हुई। तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को कचहरी खुली।  जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 8 मई से कोर्ट में जमानतीय प्रार्थना पत्र और अर्जेंट वर्क पर सुनवाई की जा रही है। इस कार्य के लिए जिला जज क़ी कोर्ट सहित पांच कोर्ट में सुनवाई हो रही है। मंगलवार को जमानतीय मामलों में पैरवी करने के लिए वकील कोर्ट पहुंच गए। वकीलों ने अपने मुवक्किल को जमानत दिलाने के लिए दलील पेश की। कोर्ट में सुनवाई के बाद अलग-अलग मामलों के पांच आरोपियों की जमानत अर्जी स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें