फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: 'ये सनातनियों की जीत, शाहरुख को समझ में आ गया कि...', मुस्तफिजुर के IPL से बाहर होने पर बोले संगीत सोम

Sat, 03 Jan 2026 12:43 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, गाजियाबाद

सार

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने को कहा है। जिसपर भाजपा नेता संगीत सोम की प्रतीक्रिया सामने आई है। 
विज्ञापन
संगीत सोम और मुस्तफिजुर रहमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा है। इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा नेता संगीत सोम ने इसे भारत के सभी हिंदुओं की जीत और सनातनियों की जीत करार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय से बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को समझ आ गया होगा कि भारत में रहकर सनातनियों से पंगा लेना सही नहीं है।

विज्ञापन

भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा, 'बीसीसीआई ने जो निर्णय लिया है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ये भारत के सभी हिन्दुओं की जीत है, सनातनियों की जीत है। शाहरुख खान को समझ में आ गया है कि भारत में रहकर सनातनियों से पंगा लेना या सनातनियों के विरुद्ध चलना सही नहीं रहेगा। उन्हें समझ आ गया है कि देश के सैकड़ों करोड़ लोग सनातनी हैं, उन्होंने ही उन्हें शाहरुख खान बनाया है।'

मुस्तफिजुर रहमान पर क्यों मचा बवाल?
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर को केकेआर टीम में शामिल करने पर लगातार विवाद हो रहा था। शाहरुख खान के खिलाफ लगातार बयान दिए जा रहे थे। दरअसल, विवाद की जड़ में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा की घटनाएं हैं। हाल के महीनों में बांग्लादेश से आई इन खबरों ने भारत में चिंता बढ़ाई है। इन्हीं घटनाओं का हवाला देते हुए भाजपा और शिवसेना के कई नेताओं ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने देने पर सवाल खड़े किए थे।

केकेआर को रिप्लेसमेंट की अनुमति
विवाद को बढ़ता देख बीसीसीआई ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, हाल ही में देश भर में चल रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर, बीसीसीआई ने केकेआर फ्रेंचाइजी को निर्देश दिया है कि वे अपने एक खिलाड़ी, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दें। बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि यदि केकेआर किसी रिप्लेसमेंट की मांग करता है, तो बीसीसीआई उसे इसकी अनुमति देगा।

नीलामी में केकेआर ने खरीदा था
आईपीएल 2026 के लिए दिसंबर में खिलाड़ियों की मिनी नीलामी हुई थी। इस दौरान केकेआर ने मुस्तफिजुर को अपनी टीम में खरीदा था। शाहरुख खान की स्वामित्व वाली केकेआर ने मुस्तफिजुर को लेने के लिए 9.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। मुस्तफिजुर का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। मुस्तफिजुर को लेने के लिए केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स (केकेआर) के बीच होड़ देखने मिली थी और अंत में केकेआर मोटी कीमत पर इस बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेने में सफल रहा था। हालांकि, मुस्तफिजुर को खरीदने के बाद से ही केकेआर और शाहरुख पर निशाना साधा जाने लगा था।
विज्ञापन

संंगीत सोम ने क्या बोला था 
केकेआर ने मुस्तफिजुर को अपनी टीम में खरीदा था। जिसके बाद भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान पर सीधा हमला बोला। संगीत सोम ने अभिनेता को गद्दार बताते हुए कहा कि देश ने उन्हें पहचान दी है और अब ऐसे लोगों की देश को जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, उनकी हत्या की जा रही है, उन्हें मारा-पीटा जा रहा है। वहां के खिलाड़ियों को खरीदना देशद्रोह है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें