फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गुलावठी स्टेशन पर रुकी संगम, राज्यसभा सांसद ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

विज्ञापन
गुलावठी रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सि
विज्ञापन
गुलावठी। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात मेरठ से सूबेदारगंज जाने वाली संगम एक्सप्रेस का प्रथम ठहराव होने पर स्वागत हुआ। संगम एक्सप्रेस को राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर व क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। अब प्रतिदिन सुबह-शाम अप-डाउन संगम एक्सप्रेस के ठहराव से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गुलावठी रेलवे स्टेशन पर अभी तक संगम एक्सप्रेस का ठहराव नहीं था। जिसके ठहराव के लिए लोगों की मांग पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने रेल मंत्री को पत्र सौंपा। सांसद के प्रयास के बाद संगम एक्सप्रेस का शुक्रवार से ठहराव होने लगा। ट्रेन के ठहराव पर राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर और क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर समेत अन्य अतिथियों को पौधा भेंट कर स्वागत किया। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही किसानों और नागरिकों की हितैषी रही है और यह सुविधा भी आम जनता को राहत देने का काम करेगी। क्षेत्र के जो भी नागरिक संगम की यात्रा करें वह सीधे गुलावठी से ही करें। कहा कि संगम एक्सप्रेस के ठहराव से लोगों की राहत मिलेगी और प्रमुख शहरों तक सीधा संपर्क होगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक ममता श्रीवास्तव ने कहा कि दो प्लेटफॉर्म एक होने जा रहे हैं ये बहुत ही गर्व का विषय है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो प्लेटफार्म बढ़ाएं जा सकते हैं। साथ ही यात्रियों को रेल एप के माध्यम से टिकट बुक कराने की अपील की। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रेम शंकर झा,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव, सुनील यादव, हैप्पी वर्मा, शरद गर्ग समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता व जीआरपी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें