फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संपूर्ण समाधान सीकरी खुर्द की जर्जर सड़क का उठाया मुद्दा, किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
मोदीनगर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर हंगामा करते किसान। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मोदीनगर। संपूर्ण समाधान दिवस में सीकरी खुर्द गांव की सड़क जर्जर होने का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने कलछीना गांव के संपर्क माग की खस्ताहाल की शिकायत की और जल्द बनाने की मांग की। इसके अलावा किसानों ने गन्ना भुगतान ना होने पर इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और धरना दिया ।
विज्ञापन

एडीएम एलए विवेक मिश्रा और उपजिलाधिकारी अजीत सिंह ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने मोदी शुगर मिल पर गन्ना बकाया भुगतान, जर्जर हाल सड़क, बेसहारा पशुओं का आतंक, गांवों में जर्जर बिजली के तार समेत अन्य समस्याओं को लेकर नारेबाजी की और समाधान दिवस में धरना देकर बैठ गए। सीकरी खुर्द के ग्रामीणों ने कलछीना संपर्क मार्ग की जर्जर सड़क निर्माण की मांग उठाई। सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व,पुलिस और विद्युत विभाग से जुड़ी मिली।
142 शिकायतों में से 14 का मौके पर हुआ निस्तारण
गाजियाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस पर सोमवार को जिले के तीनों तहसीलों में कुल 142 समस्याएं पहुंची जिसमें से 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में लोनी तहसील में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में एडीएम सिटी विकास कश्यप की अध्यक्षता में सुुनवाई हुई जिसमें 47 शिकायतें पहुंची। मौके पर नौ शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर अरूण दीक्षित, तहसीलदार, पुलिस अधिकारियों सहित अन्य मौजूद रहे। मोदीनगर तहसील में एडीएम एलए विवेक मिश्रा की अध्यक्षता में 48 शिकायत आईं जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अजीत सिंह अन्य अधिकारी मौजूद रहे। लोनी तहसील में जिलाधिकारी ने 47 शिकायतों की सुनवाई हुई जिसमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सिंघवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें