फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने षड़यंत्र कर मेरे खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट : ओम बाबा

Sun, 12 Feb 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
ओम बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिग बॉस सीजन-10 के चर्चित प्रतिभागी बाबा ओम के खिलाफ दिल्ली में महिला से रेप की कोशिश का मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने फिल्म अभिनेता सलमान खान पर षड़यंत्र का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


रविवार शाम कविनगर क्षेत्र में एक शादी में आए बाबा ओम ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि स्वामी संतोषानंद गिरी के दिल्ली स्थित आश्रम में रहने वाली जिस महिला ने उन पर और संतोषानंद पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है, उसका पति एक बच्चे से कुकर्म के मामले में वांछित है।

संतोषानंद गिरी के आश्रम में हुई इस घटना के बाद 15 जनवरी 2017 को उनके एक शिष्य राममनोहर ने उस महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला संतोषानंद गिरी और उन्हें फंसाने की धमकी दे रही थी।
विज्ञापन


बाबा ओम का कहना है कि 5 फरवरी को उन्होंने दिल्ली के आईपी थाने में इसकी सूचना भी दे दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान खान ने इस महिला को पैसा देकर सात फरवरी को उनके और संतोषानंद गिरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने सात फरवरी को जिस वक्त घटना होना बताया है, उस समय वह दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ थे। सीसीटीवी में भी वह अफसरों केपास दिख रहे हैं। उनका कहना है कि वह अब हाईकोर्ट में गुहार लगाकर रिपोर्ट खारिज करने की मांग करेंगे।
..
‘मायावती कहेंगी तो उनके लिए कैंपेन कराकर सीटें जिताऊंगा’
विवादों से गहरा नाता रखने वाले बाबा ओम ने यूं तो सक्रिय राजनीति में जाने से इंकार किया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह किंग मेकर हैं और यूपी में अगर बसपा प्रमुख मायावती कहेंगी तो उनके लिए कैंपेन करके उन्हें सीटें जितवा देंगे।

उन्होंने कहा कि पहला चरण बीत चुका है, लेकिन आगामी चरणों के चुनाव में वह उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। बाबा ओम ने दावा किया कि वह इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, इंद्र कुमार गुजराल, एचडी देवगौड़ा और वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी को भी इस पद तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

बड़बोलेपन के लिए चर्चित बाबा ने यह भी दावा किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी उन्होंने ही मनाकर नरेंद्र मोदी को आगे बढ़ाने में मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें