फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भारत सिटी सोसायटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने पर लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी में कॉमन एरिया मेंटेनेंस (केम) शुल्क बढ़ने पर लोगों ने रविवार देर रात हंगामा किया। आरोप है कि एओए ने बिना किसी पूर्व सूचना के केम चार्ज को 1.28 रुपये से बढ़ाकर 2.25 रुपये प्रति वर्गफीट कर दिया गया है। इससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा, जबकि सुविधाएं न के बराबर हैं।
विज्ञापन

निवासी विक्रांत ने बताया कि सोसायटी का मेंटेनेंस शुल्क पहले से 97 पैसे बढ़ा दिया है। इसके लिए पूर्व में किसी निवासी को कोई जानकारी नहीं दी गई। नोटिस में 21 जुलाई से नया मेंटेनेंस शुल्क लागू होने की घोषणा की गई है। शुल्क बढ़ने की जानकारी मिलने पर रविवार रात करीब 11 बजे एओए के खिलाफ एकजुट होकर लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। निवासियों के विरोध पर एओए अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि सोसायटी में दस साल से 1.28 मेंटेनेंस शुल्क लिया जा रहा था, लेकिन सोसायटी के पीछे की दीवार गिर गई है। डीजी सेट खराब है और उसे नया लगवाना है। लिफ्ट में दिक्कत है और उसका रख-रखाव कराना है। पहले सोसायटी का ऑडिट किया गया था, इसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार (डीआर) को ऑडिट रिपोर्ट देने के बाद शुल्क में 97 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। सोसायटी में सुविधाओं के लिए ही शुल्क बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें