फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द रहेगी सहारनपुर पैसेंजर, ‘छत्तीसगढ़’ का रूट बदलेगा

Thu, 11 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर रूट पर बृहस्पतिवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। मंसूरपुर के पास ब्लाक के चलते इस रूट पर बृहस्पतिवार को दिल्ली-गाजियाबाद-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन


बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी गाजियाबाद, मेरठ नहीं जाएगी। यह ट्रेन तिलक ब्रिज से गाजियाबाद की बजाय शामली रूट पर डायवर्ट कर दी जाएगी।

ऐसे में गाजियाबाद से इस ट्रेन में रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जड़ौदा-मंसूरपुर के बीच मेगा ट्रैफिक के चलते यह दिक्कत रहेगी।
विज्ञापन


इस ब्लाक के चलते बुधवार को भी दिल्ली-सहारनपुर का संचालन रद्द और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया था। अब बृहस्पतिवार को भी इन ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा।
विज्ञापन


हालांकि शुक्रवार से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर भी अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें