फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सदर तहसीलदार के चालक के बेटे ने सरकारी कार से किया था स्टंट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी सरकारी कार से स्टंट करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। साथ ही कार का 25 हजार रुपये का चालान भी किया है। कार तहसीलदार सदर से संबंद्ध है। पुलिस को जांच में पता चला है कि तहसीलदार के चालक संजय कुमार का बेटा आशुतोष अपने दोस्त के साथ कार ले गया था।
विज्ञापन

डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि मामले में विजयनगर के शिवपुरी निवासी आशुतोष पंडित और विजयनगर के आंबेडकरनगर निवासी प्रियांशु यादव को हिरासत में लिया गया है। कार आशुतोष चला रहा था, वीडियो में खिड़की से बाहर निकल स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दे रहा युवक प्रियांशु यादव है। पूछताछ में पता चला कि संजय कार को घर ले गए थे। तभी उनका बेटा अपने दोस्त के साथ कार ले गया और वीडियो बनाई। डीसीपी ने बताया कि कार का चालान भी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें