फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में दिखा सख्ती के असर

विज्ञापन
रविवार को सुबह 11 बजे करीब इस तरह दिखी भीड़ से गुलजार रहने वाली सब्जी मंडी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सब्जी मंडी में दिखा सख्ती के असर - रविवार को कम दिखी ग्राहकों की संख्या माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना की रोकथाम के लिए सब्जी मंडी में कई गई सख्ती रविवार को देखने को मिला। रविवार को अक्सर दोपहर तक सब्जी मंडी में ग्राहकों की आवाजाही रहती थी लेकिन सुबह के साढ़े 10 और 11 बजे भी ग्राहक ना के बराबर दिखे। विक्रेताओं का कहना है कि सुरक्षा के लिए बनाए सभी नियमों का विक्रेता पालन कर रहे हैं। लोग कम आएंगे तो हम सब मिलकर इस महामारी को रोक सकते हैं। पुराना बस अड्डा स्थित सभी सब्जी मंडी में लोगों का लगने वाला तांता कम करने के लिए प्रशासन ने जिले में दोपहर 2 बजे तक ही सब्जियों की बिक्री को अनुमति दी है। इसके बाद रविवार को कह ही ग्राहक ही सब्जी मंडी में नजर आए। विक्रेता सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क सहित अन्य निर्देशों का पालन करते दिखे। हालांकि बताया गया कि पुराण बस अड्डा सब्जी मंडी में सुबह 5 बजे से लेकर सात बजे तक काफी भीड़ रहती है और इस दौरान लॉक डाउन के नियमों को भी पलीता लगता है। थोक सब्जी विक्रेता श्रीपाल यादव ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को बताया गया, जिसके बाद मंडी में प्रवेश वाले रास्तों से पहले बेरिकेडिंग की गई। वाहनों को बाहर ही रोक जा रहा है। इससे थोड़ा असर हुआ है। कॉलोनियों, सोसायटी में भी दोपहर 2 बजे तक ही सब्जी की बिक्री हो रही है। --- दूध को लेकर साफ नहीं स्थिति: दोपहर 2 बजे तक सब्जी, शाम 4 बजे तक किराना और ग्रोसरी आइटम की बिक्री का नियम तय होने के बीच दूध जी बिक्री को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। शाम को दूध विक्रेताओं की दुकानों को पुलिस कर्मी बंद करवा रहे है। इससे विक्रेताओं और लोगों को भी परेशानी हो रही है। विक्रेताओं का कहना ही कि सुबह दूध की डिमांड अधिक हो गयी है। जबकि शाम को दूध की सप्लाई 4 बजे तक खत्म करना असंभव है। जिन घरों में छोटे बच्चे हैं, उनको जिला प्रशासन के निर्देशों से दिक्कत हो रही है, ओर लोग दूध की बचत करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें