फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार को डेढ़ सौ करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार को डेढ़ सौ करोड़ का नुकसान - शादियों के सीजन के बाद अप्रैल में दूसरी बड़ी चोट - लॉकडाउन के चलते महीने भर से बंद पड़ा है जिले भर में कारोबार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अक्षय तृतीया पर्व पर सराफा बाजार को डेढ़ सौ करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सराफा व्यापारियों का कहना है कि कुछ लोगों ने खरीदारी के लिए संपर्क भी किया लेकिन इसके लिए कारोबारियों ने साफ मना कर दिया। दूसरी तरफ कुछ ब्रांडेड शोरूम से सोने की ऑनलाइन बुकिंग भी की है। जिसकी डिलीवरी लॉकडाउन के बाद दी जाएगी। गाजियाबाद में सराफा की छोटी-बड़ी मिलाकर 875 दुकानें हैं। हर साल अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को लोग शुभ मानकर सर्राफा बाजार में आते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के वजह से चल रहे लॉकडाउन से बाजार को बड़ा नुकसान हुआ है। गाजियाबाद सराफा एसोसिएशन का दावा है कि तकरीबन डेढ़ सौ करोड रुपए का नुकसान जिले में सर्राफा कारोबारियों को हुआ है। इस दौरान कई लोग सर्राफा कारोबारियों से खरीदारी के लिए संपर्क में भी आए लेकिन सर्राफा कारोबारियों ने इसके लिए मना कर दिया। कारोबारियों का कहना है कि पहली प्राथमिकता देश में कोरोना वायरस समाप्त करने की है। सभी क्षेत्रों के व्यापारियों ने इसमें अतुलनीय योगदान दिया है। ऐसे में व्यापारी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। सराफा एसोसिएशन का कहना है कि जो लोग ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं, उनको इससे बचना चाहिए सोने का भाव प्रतिदिन चढ़ता और उतरता है। ऐसे में लोग नुकसान भी उठा सकते हैं। शादियों का सीजन से भी हुआ नुकसान : अप्रैल में ही शादियों का सीजन पिट जाने से सर्राफा कारोबारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। शादियां कैंसिल होने से उनके पास आए आर्डर भी कैंसिल हुए हैं जबकि ग्राहक भी बाजारों से गायब हुए हैं। क्या कहते हैं सर्राफा कारोबारी: अक्षय तृतीया पर जिले में डेढ़ सौ करोड़ का कारोबार सराफा बाजार खाता है लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते व्यापारियों को नुकसान हुआ है। -राजकिशोर गुप्ता, अध्यक्ष गाजियाबाद सराफा एसोसिएशन -- व्यापारियों से कुछ जानकार लोगों ने सोने की खरीदारी के लिए संपर्क किया लेकिन फिलहाल माहौल को देखते हुए व्यापारियों ने इसके लिए मना कर दिया। - मुकेश गुप्ता, मंत्री गाजियाबाद सराफा एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें