फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: क्लास में छात्र के ऊपर चलता सीलिंग फैन गिरा, जबड़े में आए छह टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में चलती क्लास के दौरान सीलिंग फैन गिरने से 12वीं का एक छात्र घायल हो गया, उसके जबड़े में छह टांके आए हैं। स्कूल परिसर में चोटिल हुए छात्र की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने इसे छात्रों का आपसी विवाद बताया और कहा कि उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचना देकर छात्र का प्राथमिक उपचार कराया है और परिजन के साथ अस्पताल में मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल में शनिवार क्लास के दौरान यह हादसा हुआ। स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र अवनीश के ऊपर छत से चलता पंखा गिर गया। इससे उसे चोट आई। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि घटना के तुरंत बाद ही परिवार को इसकी सूचना दी गई और छात्र को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। स्कूल की निदेशिका रीना शर्मा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद परिवार को सूचित कर स्कूल बुलाया गया और छात्र पास के ही अस्पताल में ले जाया गया। रीना शर्मा का कहना है कि यह बच्चों के आपसी विवाद के कारण हुआ है, एक दूसरे को परेशान करने के दौरान सीलिंग फैन गिरा। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि छात्र के परिवार वाले स्कूल आए और घटना की पूरी जानकारी ली है, स्कूल प्रबंधन परिजनों के साथ शाम तक रहा और छात्र के उपचार का खर्च भी उठाया है। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के अनुसार परिवार ने दोपहर तक मैनेजमेंट पर आरोप लगाया कि स्कूल की ओर से कोई मदद नहीं की गई और इस हादसे को नजरअंदाज किया गया। इस सवाल पर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वायरल हो रही वीडियो गलत है, छात्र के परिवार स्कूल की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हैं और कहीं कोई शिकायत तक नहीं की है। स्कूल प्रबंधन ने शरारती तत्वों पर जान बूझ कर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले में शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने भी परिजनों की ओर से कोई शिकायत न मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें