गाजियाबाद। एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने गुलधर में डीटीसी (ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर) के संचालन का आदेश दिया, जिसको एक दिन बाद ही आरटीओ प्रमोद कुमार सिंह ने निरस्त कर दिया।
आरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने 28 अप्रैल को गुलधर स्थित डीटीसी को पांच मई से शुरू कराने का आदेश दिया। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया कि परमानेंट लाइसेंस बनने के दौरान होने वाली टेस्ट की प्रक्रिया भी आरटीओ कार्यालय की बजाय डीटीसी पर ही होगी। अगले दिन 29 अप्रैल को आरटीओ प्रमोद कुमार सिंह ने एआरटीओ के आदेश को निरस्त कर दिया।
उन्होंने आदेश में स्पष्ट किया कि परिवहन आयुक्त के मौखिक आदेश पर यह निर्णय लिया गया। 31 दिसंबर को भी परिवहन आयुक्त ने गुलधर स्थित डीटीसी को संचालित करने के आदेश दिए थे, जिसपर प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने 13 जनवरी को रोक लगा दी। अब एआरटीओ ने 28 अप्रैल को फिर से डीटीसी को शुरू कराने का आदेश दिया तो लखनऊ तक हलचल मच गई।