फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : आधा सत्र बीता, नहीं हुए स्कूलों में दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आधा सत्र बीत जाने के बाद भी आरटीई के तहत चयनित बच्चों को स्कूलों में दाखिला नहीं मिला है। पिछले छह महीने में आरटीई के दाखिलों के लिए पांच बैठक हो चुकी हैं। इसमें एक बार एडीएम, एक बार प्रभारी मंत्री असीम अरुण और तीन बार जिलाधिकारी ने बैठक की है। बैठकों में स्कूलों को केवल नोटिस और निर्देश दिए गए। हर बार स्कूलों को समय दिया जाता है और नतीजा वही रहता है। दाखिला न देने वाले स्कूलों पर अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के निर्देश और अफसरों की कड़ाई भी कोई काम नहीं आई। 22 सितंबर को स्कूलों के साथ बैठक कर जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने दाखिले करने के लिए फिर से एक सप्ताह का समय दिया था। इसमें केवल पांच बच्चों का दाखिला किया गया, इस बार भी स्कूलों पर कोई प्रभाव नहीं हुआ। लगातार सख्ती के बावजूद भी एडमिशन की संख्या पिछले एक महीने में नहीं बढ़ पाई है। अभी तक चयनित बच्चों में से 2540 बच्चों के एडमिशन नहीं हो सका है।

चयनित बच्चों की स्थिति
पहला चरण - 3606
दूसरा चरण - 1703

तीसरा चरण - 506
चौथा चरण - 26

-
कुल चयनित बच्चे 5841

अभी तक हुए एडमिशन - 3301
-

अभिभावक : डीपीएस स्कूल साहिबाबाद में मेरे बेटे का दाखिला होना है। स्कूल में दाखिले के लिए खंड शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार भी गए थे, लेकिन फिर भी स्कूल वालों ने दाखिला नहीं किया।
विज्ञापन

-राहुल कुमार, अभिभावक

शास्त्रीनगर स्थित उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स में मेरी बेटी का दाखिला होना है। कई बार चक्कर काटने के बाद भी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को पत्र लिखकर दाखिले के लिए बोला था फिर भी स्कूल ने दाखिला नहीं किया।
- राजू सैफी, अभिभावक
-
बार बार कहने के बाद भी स्कूलों ने दाखिला नहीं दिया। स्कूलों को एक सप्ताह का समय दिया था। जिन स्कूलों ने दाखिले नहीं किए हैं उनकी मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- ओपी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
-
इन स्कूलों ने नहीं किए दाखिले:
1. दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ रोड
2. सेठ आनंदराम जनपुरिया स्कूल, वसुंधरा
3. दिल्ली पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद लोनी
4. गुरुकुल द स्कूल, डासना
5. ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरम
6. जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, राजनगर एक्सटेंशन
7. केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल, वैशाली
8. एवरेस्ट पब्लिक स्कूल, शालीमार गार्डन
9. शंभू दयाल ग्लोबल पब्लिक स्कूल, दयानंदनगर
10. उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स, शास्त्रीनगर
11. खेतान पब्लिक स्कूल, राजेंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें