साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के द्वारिका अपार्टमेंट निवासी ललित हांडा के चार क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 5.51 लाख रुपये निकाल लिए। मामला सात दिसंबर 2025 का है। उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ललित हांडा ने बताया कि सात दिसंबर की शाम को उनके चार क्रेडिट कार्ड से रुपये निकलने शुरू हुए। पहले क्रेडिट कार्ड से 71,717, दूसरे से 92,399, तीसरे क्रेडिट कार्ड से पहले 1,22,688 और फिर 71,011 रुपये निकले। वहीं, चौथे कार्ड से दो बार में 1,93,707 रुपये निकाल लिए। जब उन्होंने मैसेज देखे तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सूचना दी और कार्ड ब्लॉक कराए। शिकायत करने की वजह से सभी राशि बैंक ने फ्रीज करा दी और कुछ रकम वापस भी मिल गई। हालांकि एक निजी फाइनेंस कंपनी ने होल्ड कराई 1,93,707 रुपये वापस नहीं किए है। 16 फरवरी को उन्होंने शालीमार गार्डन थाने में इसकी शिकायत की थी। अब पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिस कंपनी ने रुपये वापस नहीं किए हैं, उसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।