फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खाते से उड़ाए साढ़े पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोनी के अंकुर विहार निवासी युवक के सिम को फाइव जी में अपग्रेड करने के नाम पर ई सिम में बदलकर साढ़े पांंच लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। फोन करने वाले ने एयरटेल सिम के एप पर क्लिक करने का सुझाव देकर फोन को हैक लिया। पीड़ित का आरोप है कि फोन हैक होते ही उसके खाते से साइबर ठगों ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये खाते से उड़ा दिए। मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


अंकुर विहार लोनी के शिवा अपार्टमेंट निवासी पीड़ित संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनको 26 जून की मध्यरात्रि में फोन आया। कॉलर ने सिम को 5जी में अपग्रेड कराने के लिए कहा। इसके बाद एयरटेल एप पर क्लिक करने का सुझाव दिया। एप पर क्लिक करते ही 26 से 27 बार में उनके अलग-अलग बैंक खातों से नेट बैकिंग और क्रेडिट कार्ड से करीब 5.48 लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि एप पर क्लिक करने के बाद उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद उनका सिम बंद हो गया। फोन से नेटवर्क चले गए। सिम ने काम करना बंद कर दिया। ठगों ने उनके सिम को ई सिम में बदलकर खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें