फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुजुर्ग के खाते से 19 बार में उड़ाए 5.32 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने इंदिरापुरम निवासी एक बुजुर्ग के बैंक खाते से 19 बार में 5.32 लाख रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि खाते से लगातार यूपीआई ट्रांजेक्शन होते रहे और पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी बाद में हुई। मामले में बुजुर्ग के पोते आदित्य भारद्वाज ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम में रहने वाले आदित्य भारद्वाज के मुताबिक उनके दादा एचडी भारद्वाज की उम्र करीब 88 वर्ष है। उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। छह नवंबर को उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग रकम के कुल 18 ट्रांजेक्शन किए गए, जबकि सात नवंबर को एक और ट्रांजेक्शन हुआ। इस तरह कुल 19 बार में 5,32,302.48 रुपये निकाल लिए गए। बताया कि उनके दादा ने न तो किसी को यूपीआई पिन या ओटीपी बताया और न ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने किसी भुगतान की अनुमति भी नहीं दी थी। इसके बावजूद खाते से रकम निकलती रही। सात नवंबर को बैंक का स्टेटमेंट निकलवाने पर धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 13 नवंबर को मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। एडीसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें