फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एपीके फाइल भेजकर खाते से साफ किए 4.53 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने ई-चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर वेव सिटी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से साढ़े चार लाख रुपये उड़ा लिए। फाइल खोलते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर में खाते से कई ट्रांजेक्शन कर रकम निकाल ली गई। मामले में वेव सिटी थाने की साइबर सेल जांच कर रही है।
विज्ञापन


वेव सिटी सेक्टर-दो निवासी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 27 फरवरी को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अनजान नंबर से आरटीओ चालान नाम की एपीके फाइल आई। फाइल के साथ संदेश लिखा था कि उनका ई-चालान बकाया है और जल्द भुगतान न करने जैसे ही उन्होंने फाइल खोली, उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद बैंक से ट्रांजेक्शन के लगातार संदेश आने लगे। खाते की जांच करने पर पता चला कि उनके बैंक खाते से कुल 4.53 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क कर अपना खाता ब्लॉक कराया और वेव सिटी थाने में शिकायत दी। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। साइबर ठगों का पता लगाने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें