फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कांशीराम आवासीय योजना में मकान दिलाने के नाम पर 3.23 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में कांशीराम आवासीय योजना में मकान दिलाने पर चार लोगों से 3.23 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप क्रॉसिंग रिपब्लिक के सुदामापुरी के रहने वाले अशोक पर है। मामले में सुदामापुरी की रहने वाली सोनी ने अशोक के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सोनी का कहना है कि अशोक ने उन्हें कांशीराम आवासीय योजना में मकान दिलाने की बात कही। उसने उनके देवर गिरीश, ननद राजकुमार और सहेली कुसुम से भी मकान दिलाने का झांसा दिया। अशोक ने उनसे पहले 50 हजार रुपये लिए और उन्हें एक अलॉटमेंट लेटर दे दिया। बाद में उन्हें पता चला कि वह फर्जी है। इसके बाद अशोक ने प्रधानमंत्री आवासीय योजना में मकान दिलाने की बात कही और 28,200 रुपये ले लिए, जिसकी विजय बैंक की रसीद दी। बाद में पता चला कि वह भी फर्जी है। इससे पहले अशोक ने उनसे कई बार में कुल 3.23 लाख रुपये ले लिए। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



10 दिन का समय मांगकर मकान बेचकर भागा आरोपी

सोनी का आरोप है कि अशोक ने रुपये लेने के बाद जब न तो उन्हें मकान दिलाया और उन्हें उसके फर्जीवाड़े का पता चला तो वह अशोक के घर गए। आरोप है कि अशोक ने 10 दिन का समय मांगकर रुपये लौटाने का आश्वासन दिया। 10 दिन बाद वह फिर उसके घर गईं तो पता चला कि अशोक मकान बेचकर यहां से चला गया है। अब वह उनके फोन कॉल भी नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें