फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेकाबू ट्रक ने परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी-धौलड़ी मार्ग पर मंगलवार दोपहर ट्रक ने परीक्षा देकर लौट रहे साइकिल सवार कक्षा नौ के छात्र अरमान को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को उपचार के लिए मोदीनगर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव खिंदौड़ा निवासी रमजान गांव में ही वेल्डिंग का काम करते हैं। उनका 15 वर्षीय पुत्र अरमान पतला इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। अरमान मंगलवार दोपहर परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह निवाड़ी-धौलड़ी मार्ग पर पहुंचा तभी ट्रक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया व साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। सहपाठी घायल अरमान को मोदीनगर निजी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को भीड़ ने पीछा कर जानी क्षेत्र में घेर लिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें