इंदिरापुरम। दिल्ली के राजौरी गार्डन की रहने वाली कामाक्षी शर्मा ने मैसर्स साया होम्स प्राइवेट लिमिटेड के विकास भसीन, अमित खन्ना, मुकेश, मनोज जैन व भावना के खिलाफ 2.66 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है और शुरुआती जांच में रुपयों के लेनदेन की बात सामने आई है।
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि महिला ने फ्लैट दिलाने के नाम पर 2.66 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। बताया कि अभी तक की जांच में दोनों पक्षों के बीच वित्तीय लेने-देन की बात सामने आई है। इंदिरापुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच आगे शुरू कर दी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।