फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कारोबार में मदद के बहाने व्यवसायी से हड़पे 1.95 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली पुलिस को एक लोजिस्टिक व्यवसायी ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर उद्यमी और अन्य लोगों पर 1.95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा कराया है। आरोप है कि पैसे मांगने पर उद्यमी ने तेजाब फेंककर जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शिप्रा सनसिटी के व्यवसायी नारायण सैमवाल ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने दिल्ली पटपड़गंज परिचित मुकेश भागर्व ने कारोबार में मदद के बहाने उनसे एक करोड़ 95 लाख रुपये लिए थे। अक्तूबर 2020 का समय बीतने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिले। कुछ समय बाद तकादा करने पर मुकेश ने साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र का एक प्लाट बेचने का प्रस्ताव रखा लेकिन 90 दिन बीतने के बावजूद उन्हें पैसे या प्लाट नहीं मिला। कोर्ट में केस दायर करने पर आरोपी ने उन पर तेजाब फेंककर जलाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। व्यवसायी ने अपनी हत्या होने की आशंका जाहिर की है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। दस्तावेजों की जांच हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें