फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टैक्स फ्री इलेक्ट्रॉनिक सामान दिलाने के नाम पर 1.93 करोड़ रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन निवासी कारोबारी मुकेश कुमार से टैक्स फ्री इलेक्ट्रॉनिक सामान दिलाने के नाम पर 1.93 करोड़ रुपये हड़प लिए। मामले में मुकेश कुमार ने कोर्ट का सहारा लेकर दिल्ली के पुलिसकर्मी नागेंद्र समेत मोहित जैन, निमित जैन, चारु गुप्ता व अन्य के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने माल देने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। मुकेश कुमार का कहना है कि वह शाहदरा में श्री साईं इंटरप्राइजेज फर्म के जरिये इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का कारोबार करते हैं। नवंबर 2021 में उनकी मुलाकात राजनगर एक्सटेंशन की हिमालय तनिष्क सोसायटी निवासी नागेंद्र कुमार से हुई। नागेंद्र ने उन्हें टैक्स फ्री माल दिलाने की बात कही और इसके बदले में 10 फीसदी का कमीशन मांगा। नागेंद्र ने उन्हें ईस्ट गौरख पार्क शाहदरा निवासी मोहित जैन से मिलवाया। मोहित जैन ने खुद को वर्धमान टॉय एंड प्लास्टिक का मालिक बताते हुए कहा कि वह पहले से उन्हें जानता है। उसने गुजरात के राजकोट में अपने पास 21 करोड़ रुपये कीमत के छह लाख 70 हजार 397 टैक्स फ्री सामान बताए। मोहित ने दूसरे काम करने के लिए रुपये की जरूरत बताकर माल को टैक्स फ्री देने की बात कही। इसके बाद उसने सारा माल लेने पर मर्सिडीज कार भी देने का वादा किया। सौदा करने के बाद मोहित ने उनसे रुपये मांगने शुरू कर दिए और 1.93 करोड़ रुपये ले लिए। मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें