फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुरियर कंपनी के कार्यालय से 1.32 लाख चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक कुरियर कंपनी के कार्यालय से चोरों ने नकदी से भरा लॉकर चोरी कर लिया, जिसमें 1.32 लाख रुपये थे। 11 मई को कार्यालय पहुंचने पर राजीव कुमार को चोरी का पता चला। मामले में उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। डासना के आकाश विहार में रहने वाले राजीव कुमार का कहना है कि वह एक कुरियर कंपनी के कार्यालय पर कार्यरत हैं। 11 मई को जब वह कार्यालय पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला और अंदर रखा लॉकर गायब था। लॉकर में 1,32,663 रुपये थे। एसीपी वेव सिटी का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें