फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 26 की रात 12 बजे से हल्के वाहनों का भी बदलेगा रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने हल्के वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। 26 जुलाई की रात 12 बजे डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। 26 जुलाई की रात से गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग पर सभी हल्के वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। यह डायवर्जन पांच अगस्त की रात आठ बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

एसीपी यातायात जियाउद्दीन ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या को देख डायवर्जन प्लान में बदलाव किया जा सकता है। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों को अनुमति देखकर प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश दिया जाएगा।
-यहां रहेगा डायवर्जन-
- 26 जुलाई की रात 12 बजे गंगनहर पटरी कॉवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे।
- मेरठ रोड(एनएच-34) की मेरठ जाने वाली लेन पर हल्के वाहन आ जा सकते हैं लेकिन 28 जुलाई की रात 12 बजे से इस लेन को भी बंद कर दिया जाएगा।
- 28 जुलाई की रात 12 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से दुहाई कट पर वाहन नहीं उतर सकेंगे। ये वाहन डासना कट पर उतरकर एनएच नौ से होकर आगे जाएंगे।
- 28 जुलाई की रात 12 बजे तक मेरठ तिराहा से मोहननगर, सीमापुरी बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहन सीमापुरी बॉर्डर पर एक लेन में आ जा सकते हैं, लेकिन 28 जुलाई की रात 12 बजे से यह लेन भी बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- चौधरी मोड़, नया बस अड्डा, गऊशाला फाटक, हापुड़ तिराहा, कैलाभट्ठा की ओर से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त पटेलनगर फ्लाईओवर पर भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- संजय गीता चौक, घूकना मोड़, डीपीएस कट, सिहानी चुंगी, संजयनगर फ्लाईओवर से मेरठ रोड पर वाहन नहीं जाएंगे।
- मेरठ तिराहा से संतोष मेडिकल जल निगम टी-प्वाइंट के बीच भी वाहनों नहीं जाएंगे।
- 28 जुलाई की रात 12 बजे से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों नहीं चलेंगे।
- रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रमतेराम रोड, घंटाघर, बजरिया रोड, दिल्ली गेट की तरफ दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
- मेरठ तिराहा से हिंडन नदी, कनावनी व इंदिरापुरम की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ से विजयनगर रेलवे पुल से एनएच-नौ होते हुए आगे जाएंगे।
विज्ञापन

- सीमापुरी बॉर्डर से लाल कुआं के बीच और मेरठ रोड पर भी ऑटो का संचालन नहीं होगा।
- मोहननगर से वसुंधरा पलाईओवर के बीच भी ऑटो का संचालन बंद रहेगा।


-असुविधा होने पर यहां करें संपर्क-
यातायात निरीक्षक प्रथम दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे/शहर क्षेत्र- 7007847097
यातायात निरीक्षक द्वितीय मेरठ रोड/शहर क्षेत्र 8707676770
यातायात निरीक्षक तृतीय मुरादनगर/मोदीनगर क्षेत्र- 7398000808
यातायात निरीक्षक चतुर्थ यूपी गेट/इंदिरापुरम क्षेत्र- 8130674912
यातायात निरीक्षक पंचम मोहननगर/तुलसी निकेतन/सीमापुरी क्षेत्र- 9219005151
प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात लोनी/टीला मोड़ क्षेत्र- 9412743743
नगर नियंत्रण कक्ष- 9643208942
ग्रामीण नियंत्रण कक्ष- 8929436700
ट्रांस हिंडन नियंत्रण कक्ष- 9643204440
यातायात नियंत्रण कक्ष- 9643322904
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें