फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी तो बहुत शातिर है! घर आई महिला की चाबी से खेल रहे थे बच्चे, मौका पाकर गौरव ने की ये हरकत, मुकदमा दर्ज

Wed, 18 Mar 2026 05:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के गोविंदपुरम इलाके में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक पड़ोसी युवक ने ही भरोसे का फायदा उठाकर घर में सेंध लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के गोविंदपुरम इलाके में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक पड़ोसी युवक ने ही भरोसे का फायदा उठाकर घर में सेंध लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सी ब्लाक गोविंदपुरम के सुधा सरोवर कालोनी में रहने वाले अवनिश कुमार पुत्र बृजपाल प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 14 मार्च की है। दोपहर करीब 1 बजे उनकी पत्नी मनोरमा देवी घर का ताला लगाकर बगल में रहने वाले पड़ोसी गौरव कुमार के घर गई थीं। 

विज्ञापन


पुलिस की दी गई शिकायत के मुताबिक, मनोरमा देवी घर की चाबी साथ ले गई थीं। पड़ोसी गौरव के घर पर बच्चे उस चाबी को लेकर बिस्तर पर खेलने लगे। इसी बीच मौका पाकर गौरव ने चुपचाप बच्चों के पास से चाबी उठा ली और अवनीश के घर का ताला खोलकर अन्दर दाखिल हो गया। आरोपी ने घर में रखे 20 हजार रुपये नगद और सोने के जेवर चोरी कर लिए। 

वारदात को अंजाम देने के बाद उसने वापस ताला लगाया और चाबी चुपके से बच्चों के पास वहीं रख दी जहां से उठाई थी। शाम करीब 5 बजे जब मनोरमा देवी वापस अपने घर लौटीं, तो उन्हें कमरे के अन्दर सामान गायब मिला। उन्होंने तुरन्त अपने पति अवनीश को फोन पर इसकी सूचना दी, अवनीश ने ड्यूटी से लौटकर पुलिस को 112 पर कॉल किया और पुलिस को पूरी जानकारी दी। 
विज्ञापन


पीड़ित अवनीश कुमार ने मसूरी पुलिस से आरोपी गौरव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पड़ोसी आरोपी गौरव कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें