फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नेपाल बॉर्डर पर दिखे डकैती के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। छह मई को नेशनल हाईवे पर हथियारों के बल पर कैश वैन डकैती करने वाले एक-एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फिरोज और शोएब की लोकेशन क्राइम ब्रांच ने ट्रेस कर ली है। दोनों बदमाश अपने एक रिश्तेदार के साथ लखीमपुर के तिकुनिया कस्बे के जनसेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। उत्तराखंड के खटीमा में भी दोनों बदमाशों और उनके एक रिश्तेदार की चहलकदमी के सुबूत मिले हैं।
विज्ञापन

अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों बदमाश फर्जी दस्तावेजों से नेपाल में प्रवेश करने की फिराक में हैं। विजयनगर निवासी वांछित शोएब पुलिस मुठभेड़ में मारे गए जुबैर का छोटा भाई है। कॉस्मेटिक सामान की दुकानों पर आपूर्ति करने वाला फिरोज जुबैर का तहेरा भाई है। दोनों लूट के करीब 11 लाख रुपये लेकर भागे हुए हैं। छह बदमाशों में से दो बदमाश मो. कैफ और रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि जुबैर और समीर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं।
शोएब और फिरोज पर कमिश्नरेट पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों बदमाशों की लोकेशन ट्रेस होते ही तीन टीमों ने नेपाल बॉर्डर पर डेरा जमा दिया है। चर्चा है कि दोनों बदमाशों अपने एक रिश्तेदार के साथ हैं। इस रिश्तेदार का भी लंबा आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

नेपाल में सरकार बदलने के बाद बॉर्डर की चौकसी बढ़ा दी गई है। बगैर आधार कार्ड और वोटर आईडी के नेपाल की सीमा लांघने पर रोक है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो-तीन दिनों में बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बढ़ सकता है जांच का दायरा: पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैश वैन डकैती में छह लुटेरों के साथ-साथ उनके अपनो ने ही लूटी गई नकदी और उन्हें पुलिस से छिपने का ठिकाना बताया था। कुछ लोगों ने इस लूट की पूर्व में जानकारी होने का दावा किया था। ऐसे में जांच दायरा आगामी दिनों में बढ़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें