फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, साथी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद (गाजियाबाद)। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल व चेन छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने बुधवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नंदग्राम के 30 फुटा रोड स्थित गली नंबर 11 का रहने वाला अमन है। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी दिल्ली निवासी शिवम मौका मिलते ही पुलिस से बचकर भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की बाइक, तमंचा और छीना हुआ मोबाइल बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान अमन के पैर में गोली लगने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि बुधवार तड़के साहिबाबाद पुलिस सिटी फॉरेस्ट से नागद्वार चौराहे की तरफ आने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने दो बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन युवक बाइक घुमाकर भागने लगे। पीछा करने पर एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बाइक पर बैठे अमन के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। जब तक पुलिस उसके पास पहुंची तब तक उसका साथी शिवम मौके से भाग निकला। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि जिस बाइक से वह घूम रहा था उसे कुछ दिन पहले दिल्ली से चोरी किया था। इसके बाद उसी बाइक से घूमकर छिनैती की वारदातों को दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, दिल्ली एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट के लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि जल्द ही भागे हुए आरोपी शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें