फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुठभेड़ के बाद लूटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में लूट की घटना को अंजाम देने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ। बुधवार रात हिंडन बैराज के पास इंदिरापुरम थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम हिंडन बैराज पर चेकिंग कर रही थी। इस दाैरान पुलिस को बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते हुए नजर आए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगे। वहीं, बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली बाइक सवार बदमाश अक्षय कुमार निवासी झंडापुर के पैर में लग गई। जबकि उसका साथी शहनवाज उर्फ फैद निवासी झंडापुर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में अक्षय ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूट की चेन, 10 हजार रुपये और बाइक बरामद की। एसीपी ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें