फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीटी रोड पार कर रही मौसी-भांजी को रोडवेज बस ने कुचला, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोहन नगर में बृहस्पतिवार दोपहर जीटी रोड पार कर रहीं मौसी-भांजी को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी सर्वेश (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी भांजी दिल्ली के ही करण विहार निवासी खुशी (12) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों बुलंदशहर में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सर्वेश अपनी बहन, बहनोई पंकज और भांजी खुशी के साथ दिल्ली से बुलंदशहर जा रही थीं। मोहन नगर में सभी यात्री वाहन से उतरे और बुलंदशहर जाने वाली बस की ओर बढ़े। सर्वेश और खुशी पैदल ही जीटी रोड पार कर रही थीं, तभी डीसीपी कार्यालय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दोनों को चपेट में ले लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बस रोक ली। आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ भी की, लेकिन चालक भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद खुशी की भी मौत हो गई। दोनों शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। 18 जून को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश जारी है। परिवहन निगम को भी सूचना भेज दी गई है। परिवार की तहरीर पर आगे की कार्रवाई होगी।
फुट ओवरब्रिज के बावजूद पार कर रहे सड़क
मोहन नगर चौराहे पर फुट ओवरब्रिज होने के बावजूद कई लोग जान जोखिम में डालकर पैदल ही जीटी रोड पार करते हैं। जीटी रोड पर भारी वाहनों का ट्रैफिक रहता है। मेट्रो स्टेशन और नगर निगम की ओर से फुट ओवरब्रिज बनाए गए हैं, लेकिन लोग दूरी बचाने के चक्कर में हादसों को दावत दे रहे हैं।

पुलिस की मौजूदगी में भी पार कर रहे लोग
मोहन नगर चौराहे पर दोनों तरफ यातायात पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद लोग धड़ल्ले से सड़क पार करते हैं। पुलिसकर्मी न तो उन्हें रोकते हैं और न ही कोई कार्रवाई होती है। यही वजह है कि लोग बेखौफ होकर जीटी रोड पार करने से नहीं हिचकिचाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें