फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 110 रोडवेज चालक-परिचालकों की जांच, 12 में दृष्टि दोष

विज्ञापन
विज्ञापन
छह में मोतियाबिंद और दो में काला पानी मिला, उपचार कराने की सलाह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दसवें दिन कौशांबी रोडवेज बस स्टैंड पर चालक-परिचालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 110 चालक और परिचालकों की आंखों की जांच की गई। जांच में 12 लोगों में दृष्टि दोष, छह में मोतियाबिंद और दो में काला पानी मिला।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज राकेश ने बताया कि इंदिरापुरम स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टरों और ऑप्टोमेट्रिस्ट ने नेत्र परीक्षण के साथ मधुमेह और रक्तचाप की जांच की। आंखों में समस्या मिलने पर संबंधित चालक-परिचालकों को ऑपरेशन और आगे का उपचार कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


शिविर में कौशांबी बस डिपो के एआरएम अंशु भटनागर ने भी जांच कराई। इस दौरान आई सेंटर के वरिष्ठ ऑप्टोमेट्रिस्ट यतेंद्र राणा मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें