गाजियाबाद। जियोग्राफिक इंफॉरमेंशन सिस्टम मैपिंग के लिए बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की मौजूदगी में रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर लखनऊ से आए साइंटिस्ट आलोक सैनी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से डिजिटल कार्य प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले नाले, सड़क, शौचालय, स्ट्रीट लाइट, संपत्ति को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया गया है, ताकि निगम की कार्य प्रणाली को आसान बनाया जा सके। इसके लिए जीआईएस सर्वे का कार्य लगभग पूरा हो गया है। सभी सुविधाओं की डिजिटल निगरानी हो सकेगी।