फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मलिन बस्तियों में 2.34 करोड़ से बनेंगी सड़कें और नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। डूडा की ओर से हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर नगर की मलिन बस्तियों में सड़कों और नालियों का निर्माण करवाया जाएगा। इससे सैकड़ों परिवारों की समस्या का समाधान होगा। पूरे कार्य पर करीब 2.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच व छह में एक-एक, वार्ड संख्या 12 व 14 में दो-दो, वार्ड संख्या 18 में एक सड़क और नाली का निर्माण होगा। गढ़ में होने वाले कार्यों पर 1.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं। वहीं, हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर चार, पांच, सात में एक-एक सड़क और नाली के निर्माण पर करीब 90 लाख रुपये खर्च होंगे, इसमें इंटरलॉकिंग और सीसी दोनों प्रकार की सड़कें शामिल हैं। लंबे समय से लोग जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या से परेशान हैं। लोगों की मांग पर डूडा की ओर से प्रस्ताव बनाकर डीएम से अनुमति ली गई थी।
विज्ञापन

मामले में डूडा की प्रभारी व डिप्टी कलक्टर रेनू सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से टेंडर निकाले गए हैं। सड़कें और नालियों के निर्माण से लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें