फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क एक , टेंडर दो...बहुत नाइंसाफी है

Mon, 25 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सड़क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डस्टबिन, कंप्यूटर, सोलर लाइट के बाद अब निगम के निर्माण विभाग ने टेंडर में ‘खेल’ किया है। पंजाब लाइन की एक सड़क के टेंडर दो बार जारी कर फर्जीवाड़ा कर दिया। एक बार डेंस की सड़क बनवाने के नाम पर 26 लाख का तो दूसरी बार इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के नाम पर 15 लाख का टेंडर जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


यानी काम एक और भुगतान दो बार करने की प्लानिंग कर ली गई। मामला बजरिया चौकी के पीछे पंजाब लाइन की मुख्य सड़क का है। निगम के निर्माण विभाग ने हाल ही में वार्ड-55 स्थित बजरिया चौकी से वार्ड-27 स्थित हनुमान मंदिर तक डेंस सड़क बनवाने का टेंडर जारी किया।

इस पर निगम ने 26,02,800 रुपये खर्च का एस्टिमेट दर्शाया है। वार्ड-55 के पार्षद कोटे से इस सड़क का निर्माण किया जाना है। दूसरी लिस्ट में निगम ने इसी सड़क को 15 लाख के बजट से इंटरलाकिंग टाइल्स से बनवाने की निविदा जारी कर दी।
विज्ञापन


यह काम अब वार्ड-27 के पार्षद धीरेंद्र यादव के कोटे से कराया जाना दर्शाया गया है। निगम का यह खेल पकड़ में आया तो अब इसे महज एक गलती बताकर पल्ला झाड़ा जा रहा है। मामला पकड़ में न आता तो एक ही सड़क निर्माण का भुगतान दो बार रकम में बंदरबांट कर लिया जाता।

निगम अफसरों ने मेरे और पड़ोसी वार्ड के पार्षद के कोटे से एक ही सड़क का दो बार टेंडर जारी कर दिया। इसकी शिकायत निगम बोर्ड में भी की गई थी। अभी तक अधिकारियों ने टेंडर निरस्त नहीं किया। - धीरेंद्र यादव, पार्षद वार्ड-27

मैंने अपने वार्ड कोटे से डेंस सड़क बनवाने का प्रस्ताव दिया था। यह सड़क आधी मेरे और आधी वार्ड-27 में आती है। मुझे जानकारी नहीं है कि दूसरे वार्ड कोटे से टेंडर क्यों जारी किया गया। - अरुण जैन, पार्षद वार्ड -55

मामला संज्ञान में नहीं है। कई बार दो अलग-अलग सड़कें आपस में जुड़ी होने के कारण ऐसा प्रतीत होता है कि एक ही सड़क का टेंडर दो बार जारी किया गया है। सोमवार को जेई से जानकारी कर फाइल में लगे नक्शे की पड़ताल की जाएगी। दो बार टेंडर हो गया होगा तो एक निरस्त कराया जाएगा। - एसके चौहान, अधिशासी अभियंता, सिटी जोन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें