फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क की खोदाई बनी काल, क्षतिग्रस्त हो रही पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। सड़क और निर्माण कार्यों के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शनिवार को ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। इंदिरापुरम के शक्ति खंड और ज्ञान खंड के साथ ही राजेंद्र नगर के 150 फुटा रोड पर पाइपलाइन टूटने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-दो स्थित डी-मॉल के पास सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क खोदाई से गंगाजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, शक्ति खंड में भी खोदाई के दौरान पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा। इससे आसपास के घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। वैशाली सेक्टर-दो के मुख्य मार्ग पर भी सड़क निर्माण के दौरान पेयजल लाइन टूटने से लोगों को परेशानी हुई। राजेंद्र नगर के 150 फुटा रोड पर निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 20 हजार लोगों को समस्या झेलनी पड़ी। पानी नहीं मिलने पर लोगों को 100 से 150 रुपये तक खर्च कर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा। इंदिरापुरम निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह घरों में पानी नहीं आया। वहीं, राजेंद्र नगर निवासी अजय शर्मा ने बताया कि इलाके में पहले से ही पानी की समस्या बनी हुई है, पाइपलाइन टूटने से स्थिति और खराब हो गई। वहीं, जलकल विभाग के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत कराकर आपूर्ति सामान्य कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें