फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तारकोल की कमी से अटका सड़क निर्माण, यूपीसीडा को नहीं मिला एक भी बिडर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष का असर स्थानीय विकास कार्यों पर भी दिखने लगा है। ईरान और आसपास के क्षेत्रों से तारकोल (बिटुमिन) के आयात में आई बाधा के चलते इसकी आपूर्ति करीब 50 प्रतिशत तक घट गई है। इसी वजह से साहिबाबाद के औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में प्रस्तावित सड़क निर्माण परियोजना के लिए जारी टेंडर में एक भी बिडर सामने नहीं आया। जिससे परियोजना फिलहाल ठप पड़ गई है।
विज्ञापन

यूपीसीडा ने करीब 41.67 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण के लिए मार्च के आखिरी सप्ताह में निविदा जारी की थी, लेकिन पेट्रोलियम उत्पाद से मिलने वाले बिटुमिनस की कमी के चलते ठेकेदारों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। नतीजतन पूरी प्रक्रिया अधर में लटक गई।

अधिकारियों के मुताबिक, इस महीने के अंत तक मुख्यालय की ओर से दोबारा टेंडर जारी किया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराया जा सके। योजना है कि जून से काम शुरू कर करीब एक वर्ष में इसे पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन


परियोजना के तहत साइट-4 में रोड नंबर-6, सौर ऊर्जा मार्ग, थाना लिंक रोड सहित कई प्रमुख मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा प्लॉट नंबर B/57 से 40/4, 41/1 से 50/1, 49/34 से रोड नंबर-2, रोड नंबर-18, रोड नंबर-33, A-42 सब-डिवीजन और सब-डिवीजन-38 (पार्ट) की सड़कों को भी विकसित किया जाएगा। जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक स्थानों पर नालों का निर्माण भी किया जाएगा। सड़क निर्माण में देरी से औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारियों और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



पहले निकाले गए टेंडर में एक भी आवेदन नहीं आया। पेट्रोलियम से मिलने वाले बिटुमिनस की कमी इसकी प्रमुख वजह हो सकती है। अब दोबारा टेंडर जारी कर बीडर आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि काम समय से शुरू हो सके।
विज्ञापन


-सलिल यादव, डीजीएम, यूपीसीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें