गाजियाबाद। मसूरी के नाहल के रहने वाले मुर्सलीन के भाई इमरान 22 अप्रैल 2023 को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 15 मई को उनकी मौत हो गई। आरोप है कि मामले में पुलिस ने उस समय मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उन्होंने अब कोर्ट के आदेश पर मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मुर्सलीन का कहना है कि उनके भाई इमरान 22 अप्रैल 2023 को बाइक से डासना में रहने वाले मामा के घर गए थे। वहां से लौटते वक्त जेल वाले रास्ते पर किसी वाहन ने गलत दिशा में आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके से आरोपी भाग गया था। मुर्सलीन का कहना है कि गंभीर रूप से घायल उनके भाई को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। 15 मई 2023 को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
धौरहरा रेंज में तेंदुए को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम।